रायपुर : पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त

HomeNews

रायपुर : पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  स्वर्गीय श्री शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव और अद्भुत कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री दत्त जी का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के आदर्श मूल्यों से परिपूर्ण था। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शेखर दत्त भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रहे। इसके पहले वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।

दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1969 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अफसर है। वह भारतीय थलसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी रहे एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में शौर्य के लिए उन्हें सेना पदक से भी नवाजा गया। दत्त मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव रहने के साथ ही विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में दत्त ने 2003 नवम्बर में हैदराबाद, भारत में आयोजित हुए प्रथम एफ्रो-एशियाई खेलों की मेजबानी में भूमिका निभाई। बाद में वह रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव बने एवं अंततः सन् 2005 में भारत के रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। जुलाई 2007 में शेखर दत्त सेवानिवृत्त हुए। इसके तुरंत पहले उन्हें दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार का कार्यकाल मिला।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: