रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर से अंबिकापुर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। इस रेल यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्रेन की यात्रा हमेशा पुरानी स्मृतियों को ताजा कर देती है।
इस सफर में उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री सुनील सोनी भी मौजूद हैं। यह यात्रा न केवल एक साधारण सफर है, बल्कि मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को समझने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

www.vdotab.com is an online News Platform.

COMMENTS