Big News : मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष, अन्य नियुक्तियां भी हुईं

HomePolitics

Big News : मोना सेन बनीं छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष, अन्य नियुक्तियां भी हुईं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रख्यात गायिका, अभिनेत्री, मंच संचालिका और समाजसेविका मोना सेन को छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) नियुक्त किया है। इस बहुप्रतीक्षित पद पर नियुक्ति के लिए पूरे कला जगत में उत्सुकता बनी हुई थी। इसके पूर्व इस पद पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दिवंगत राजेश अवस्थी थे। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पहले अध्यक्ष थे। इस बार मोना सेन इस पद पर नियुक्त की गयी हैं।

जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई, सुश्री मोना सेन को बधाई देने वालों का ताँता लग गया है। पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकार, साहित्यकार, राजनीतिज्ञ, प्रशंसक, परिजन और उनके शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सुश्री मोना सेन को खूब बधाइयाँ मिल रही हैं।

इस नियुक्ति के बाद सुश्री मोना सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत वरिष्ठ नेताओं और अपने वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, कि वे अपने कार्यकाल के दौरान सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास में हरसम्भव प्रयास किये जाने की बात कही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्य नियुक्तियां भी की हैं, सूची पढ़िए –

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: