बिलासपुर। जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला धूमा में पदस्थ प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत के द्वारा स्कूल में पदस्थ एक महिला कर्मचारी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी भी की जा रही थी। महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में स्थित प्राथमिक शाला धूमा का यह मामला है। यहाँ के प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत के द्वारा एक महिला कर्मचारी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना में छेड़खानी और लगातार परेशान करने जैसी बातें भी सामने आयी हैं।
इस मामले की जांच की गयी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत को निलंबित किये जाने का आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा है कि प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत का मुख्यालय निलंबन अवधि में कार्यालय, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ (विकासखंड-कोटा) होगा। प्रधान पाठक श्री अनंत को इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा, क्योंकि शासन के नियम के अनुसार श्री अनंत को इसकी पात्रता है। पढ़िए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश –


www.vdotab.com is an online News Platform.

COMMENTS